The Rattrap Summary (in hindi and english), English Class 12

 The Rattrap Summary (in hindi and english), English Class 12

(FLAMINGO: ENGLISH, CLASS 12)


The Rattrap” is a story about a poor man who sells rattrap. He is lonely and thinks that the whole world is like a big rattrap. According to him, the world tempts people with joys and comforts just like a rattrap offers bait. But once someone gets caught in this trap, it becomes impossible to escape.

The peddler (rattrap seller) has no home or money. One day, he takes shelter at the house of an old crofter (a farmer who lives alone). The crofter is very kind to him. He gives him food, talks to him, and even shows him the thirty kronor (money) he earned. But the next day, the peddler steals the money and runs away. Soon he gets lost in the forest and starts thinking that he has fallen into the world's rattrap because of the stolen money.

Finally, he reaches the iron mill of Ramsjö. The master is not there, but the ironmaster mistakes him for his old friend and invites him home. The peddler refuses, but later the ironmaster’s daughter, Edla, kindly brings him home. She treats him nicely, gives him food, clothes, and a peaceful place to rest.

The next day, the ironmaster realizes that the peddler is not his old friend and becomes angry. But Edla still treats him with respect and kindness. Her goodness changes the peddler’s heart. Instead of running away with more stolen things, he leaves behind the stolen money and a note. In the note, he thanks Edla for her kindness and says that she helped him escape the world’s rattrap. He also leaves a rattrap as a gift for her.

In the end, the peddler transforms into a good human being because of Edla’s kindness.


हिंदी में समझें -

“द रैटट्रैप” एक गरीब व्यक्ति की कहानी है, जो चूहे पकड़ने वाले जाल (Rattrap) बेचता है। वह अकेला रहता है और उसका मानना है कि पूरी दुनिया एक बड़े चूहेदानी के जाल की तरह है। उसके अनुसार, दुनिया लोगों को सुख-सुविधाओं और खुशियों का लालच देकर उसी तरह फँसाती है, जैसे चूहेदानी में रखा चारा चूहे को आकर्षित करता है। एक बार जब कोई व्यक्ति इस जाल में फँस जाता है, तो उसके लिए उससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

रैटट्रैप बेचने वाले के पास न अपना घर है और न ही पैसे। एक दिन उसे एक बूढ़े किसान (Crofter) के घर में रहने की जगह मिलती है। किसान बहुत दयालु होता है। वह उसे खाना देता है, उससे बातें करता है और अपनी कमाई के तीस क्रोनर भी उसे दिखाता है। लेकिन अगले दिन रैटट्रैप बेचने वाला उन पैसों को चुरा लेता है और वहाँ से भाग जाता है। कुछ दूर जाने के बाद वह जंगल में रास्ता भटक जाता है। तब उसे लगता है कि चोरी किए हुए पैसों के कारण वह स्वयं दुनिया के रैटट्रैप में फँस गया है।

अंत में वह रैम्स्यो की लोहे की मिल (Iron Mill) पहुँचता है। वहाँ का आयरनमास्टर उसे अपना पुराना परिचित समझ लेता है और उसे अपने घर आने का निमंत्रण देता है। रैटट्रैप बेचने वाला पहले मना कर देता है, लेकिन बाद में आयरनमास्टर की बेटी एडला उसे अपने घर ले आती है। एडला उसके साथ बहुत दयालुता से व्यवहार करती है। वह उसे खाना, कपड़े और आराम करने के लिए एक शांत जगह देती है।

अगले दिन आयरनमास्टर को पता चलता है कि वह व्यक्ति उसका पुराना मित्र नहीं है। वह गुस्सा हो जाता है। लेकिन एडला फिर भी उसके साथ सम्मान और दयालुता से व्यवहार करती है। एडला की अच्छाई और प्रेम रैटट्रैप बेचने वाले के हृदय को बदल देते हैं। वह वहाँ से कोई और चोरी की वस्तु लेकर भागने के बजाय किसान के चुराए हुए पैसे वापस छोड़ जाता है। वह एडला के लिए एक पत्र भी छोड़ता है।

अपने पत्र में वह एडला को उसकी दयालुता के लिए धन्यवाद देता है और कहता है कि उसकी अच्छाई ने उसे दुनिया के रैटट्रैप से बाहर निकलने में मदद की। वह एडला को उपहार के रूप में एक रैटट्रैप भी छोड़ जाता है।


अंत में, एडला की दयालुता और सम्मानपूर्ण व्यवहार रैटट्रैप बेचने वाले के हृदय में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और वह एक बेहतर इंसान बन जाता है।

GET SUMMARY OF ALL CHAPTERS OF CLASS 12 - ENGLISH CORE : FLAMINGO

Post a Comment

0 Comments